निर्माणाधीन करमा मेडिकल कॉलेज में 50 लाख से बन रहा ड्रेनेज तोड़ने का आदेश
कोडरमा, मई 12 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को करमा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव ने करमा मेडिकल कॉलेज का जायजा लेने के दौरान कई मामलों में नाराजगी जतायी।
अस्पताल निर्माण के दिशा निर्देश इस मौके पर अधिकारी द्वारा बताया गया कि तत्कालीन उपायुक्त के द्वारा करमा में इस अस्पताल के निर्माण के लिए स्थल का चयन की स्वीकृति दी गई थी। वहीं अपर मुख्य सचिव ने करमा में 320 बेड वाले अस्पताल निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए बन रहे विभिन्न भवनों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। सदर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.