बरेली, जून 25 -- सीडीओ देवयानी ने बुधवार को आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत राजपुर खुर्द में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया। सीडीओ ने मानकों के अनुसार एक-एक बिंदु की जांच की। निर्माण में प्रयुक्त मैटीरियल की जांच कराई। बारीकी से जांच कराते हुए उन्होंने पिलर में लगाई जा रहीं सरियों की भी गुण‌वत्ता परखी। सरियों की माप कराई गई। पिलर में हनी कॉम्बिंग पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।स्टाफ क्वार्टर के पिलर को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें कभी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को कमियों को दूर करने निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मानक के अनुसार बने सीएम मॉडल क...