सीतापुर, फरवरी 1 -- सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद में शनिवार देर रात निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से श्रद्धालुओं से भरी बस टकरा गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर अंदर की ओर घुस गया। चालक सीट पर ही फंस गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियो ने बस का केबिन तोड़कर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। हादसे के समय बस में 45 श्रद्धालु थे। गनीमत रही की किसी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक आशा मौर्य भी मौके पर पहुंची और जिम्मेदारों से फोन पर बात कर मदद मुहैया कराने के लिए कहा। मिश्रिख के सदना से शनिवार रात 45 श्रद्धालु बस से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। बस दिनेश चला रहा था। रात करीब 11 बजे बस महमूदाबाद - सिधौली मार्ग पर पहुंची ही थी तभी निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस का अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.