मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- पड़री। श्रमिकों ने बकाया पारिश्रमिक नहीं मिलने से सोमवार को हिनौती स्थित निर्माणाधीन इंडियन ऑयल के डिपो के गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। श्रमिकों ने बकाया पारिश्रमिक, ओवरटाइम का बकाया भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया। कहा कि काम करने के बाद भी समय से भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे आईओसी के प्रोजेक्ट मैनेजर उमाशंकर ने जल्द बकाया भुगतान का आश्वास दिया, तब मजदूरों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान हुई श्रमिकों की सभा में वक्ताओं ने कहा कि हाड़तोड़ मेहनत के बाद भी समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है। ओवरटाइम खटाने के बाद भी आज तक तय नहीं हो पाया है कि कब और किस दर से ओवरटाइम का भुगतान किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने डिपो के मुख्य गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन ...