निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में अनियमितता का आरोप
गिरडीह, मई 15 -- पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत तुइयो पंचायत के नोकनिया में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। नोकनिया के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच व गुणवत्ता में सुधार लाने की मांग की है। बता दें कि पीरटांड़ प्रखण्ड का आदिवासी बाहुल्य इलाका तुइयो पंचायत में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों की लागत से भवन निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों में खुशी है कि गांव में स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी पर भवन निर्माण में अनियमितता का मलाल है। ग्रामीणों की मानें तो घटिया तरीके से भवन निर्माण कार्य चल रहा है। संवेदक अथवा अभियंता द्वारा गुणवत्ता का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जा रहा है। भवन निर्माण का कार्य जैसे तैसे कर सरकारी राशि का बंदरबाट किया जा रहा है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.