निर्माणाधीन इमारत से गिरकर शटरिंग ठेकेदार की मौत
हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से गिरकर एक शटरिंग ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवास विकास कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय राजकिशोर दीक्षित शटरिंग ठेकेदार थे। शुक्रवार शाम वह गल्ला मंडी के पास निर्माणाधीन इमारत पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मजदूरों को काम संबंधी निर्देश देते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरे। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां शाम करीब 5:30 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.