लखनऊ, अप्रैल 15 -- बर्लिंग्टन चौराहे के निकट निर्माणाधीन इमारत में बकाए पर कनेक्शन देने वाले जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार मौर्य को निलम्बित कर दिया गया है। लखनऊ सेंट्रल जोन के कलेक्शन कार्यालय से सटी निर्माणाधीन इमारत में पवन अग्रवाल ने अस्थायी बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट में प्रदीप ने 06 बकायों की क्वेरी लगाने के बावजूद बकाया जमा कराए बगैर कनेक्शन निर्गत कर दिया। इस पर अधीक्षण अभियंता आनन्द प्रकाश वर्मा ने प्रदीप को निलंबित करते हुए मीटर इकाई में सम्बद्ध कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में पूर्व में चार बार कनेक्शन का आवेदन किया जा चुका था। हर बार बकाए की आपत्ति लगाते हुए कनेक्शन को निरस्त किया जाता रहा। परिसर पर करीब 13 संयोजन पूर्व में रह चुके थे, जिन पर 1.6 करोड़ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.