नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में शुक्रवार रात एक निर्माणाधीन इमारत में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मारी गई महिला की पहचान हलिया खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी गार्ड सुरेश को दबोच लिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया था। गार्ड रूम में मिला खून से लथपथ शव बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन साइट पर महिला का शव पड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो टिन-शेड से बने गार्ड रूम के भीतर का नजारा खौफनाक था। हलिया खातून का शव खून से लथपथ पड़ा था, चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और पास ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.