निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में मिट्टी धंसी, मजदूर की मौत दूसरा घायल
लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। आईजीपी रोड विभूतिखंड पर एनटीपीसी भवन के सामने स्थित एक निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन के बेसमेंट में अचानक मिट्टी और निर्माण सामग्री धंस जाने से दोनों मजदूर मलबे में दब गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विभूतिखंड और समिट चौकी इंचार्ज तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम को भी तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए बेसमेंट में फंसे दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए डॉ राम मनोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.