गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से सेल्फ सर्टिफिकेशन पॉलिसी का वास्तुकारों ने जमकर उल्लंघन किया। इन्होंने निर्माणाधीन इमारतों को कब्जा प्रमाण पत्र जारी कर दिया। गुरुग्राम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से मकानों की जांच में यह लापरवाही सामने आई। तीन साल पहले नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने वास्तुकारों को कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने की शक्तियां प्रदान की थी। गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ डीटीपी योजना और डीटीपी प्रवर्तन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने सेक्टर-70ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन, इम्पीरियल और ग्रीन ओक्स कॉलोनी में 22 मकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 इमारत निर्माणाधीन मिली। कुछ इमारत तो ऐसी थी, जिसमें अभी तक प्लास...