हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम बाग में सोमवार को निर्माणाधीन इमारत में सीढ़ियों से गिरकर महिला मजदूर की मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नया नगला विष्णुपुरी निवासी गुड्डी देवी 45 पत्नी रूप किशोर के पति करीब 15 वर्ष पूर्व बीमारी से देहांत हो गया था। गुड्डी देवी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। इन दिनों वह बेनीराम बाग में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी। वह रोजाना की तरह सोमवार को भी काम पर गई थी। काम करते समय अचानक वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.