हरदोई, फरवरी 10 -- संडीला। बेनीगंज रोड पर निर्माणाधीन आईटीआई भवन का मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भवन निर्माण में कई गंभीर खामियां सामने आईं। जिस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सबसे पहले भवन के मैप और क्लास रूम सहित परिसर के निरीक्षण में निर्माण गुणवत्ता की जांच करते हुए उन्होंने नाली के प्लास्टर को पैर से तोड़कर उसकी मजबूती परखी, जो आसानी से टूट गया। परिसर में लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स मानक के अनुरूप नहीं पाई गईं। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि भवन में विद्युत वायरिंग खुली पड़ी हुई है, जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अंडरग्राउंड कराने के निर्देश दिए। सभी खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.