निर्माणाधीन अस्पताल से सामान चोरी
नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित निर्माणाधीन अस्पताल की साइट से कीमती सामान चोरी हो गया। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के इंजीनियर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक अस्पताल का निर्माण कार्य करवा रही कंपनी के इंजीनियर कुलदीप सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया उनकी साइट से बिजली के तारों के बंडल, एसी के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉपर के पाइप और अन्य कीमती सामान चोरी किया गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.