कानपुर, अप्रैल 30 -- कल्याणपुर। नया शिवली रोड निवासी शुभम यादव घर के पास ही मां शक्ति नर्सिंगहोम के नाम से अस्पताल बनवा रहे हैं। बुधवार देर रात उनके निर्माणाधीन अस्पताल में घुसे तीन युवकों ने वहां रखी गुल्लक से हजारों की नकदी पार कर दी। सुबह अस्पताल पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों में तीन युवक घटना को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। फुटेज की मदद से शातिरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.