बुलंदशहर, जून 24 -- खुर्जा के अस्पताल रोड स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर रखी बैटरी में आग लग गई। अग लगता देख लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खुर्जा के मंदिर रोड स्थित शिवम अस्पताल की संचालक सीमा गोयल ने बताया कि वह पास में अस्पताल को बड़ा करने के उद्देश्य से निर्माण कार्य करा रहीं हैं। निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर सोलर पैनल और बैटरियां रखीं हैं। जिसमें से एक बैट्री में अचानक आग लग गई। जिसे देख अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर रखी बैट्री में लगी आग सुरक्षा के लिहाज से आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।कोट-निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर रखी बैट्री आदि में आग लगी थी। निर्माणाधीन अस्पताल में को...