अयोध्या, मई 4 -- अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राम कथा पार्क में निर्माणाधीन अति विशिष्ट अतिथि गृह के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न प्रस्तावित घटकों मुख्यमंत्री ब्लॉक, रेजिडेंशियल ब्लॉक, डारमेट्री ब्लॉक, सर्विस ब्लॉक एवं गार्ड रूम आदि का विस्तार से अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए तथा गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.