संभल, मार्च 2 -- बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पंवासा में सद्भावना मंडप बारात घर का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को मजदूर काम करने के बाद ताला लगाकर घर चले गए। शनिवार की देररात चोरों ने बारात घर के ताले तोड़ दिए। रविवार की सुबह जब मजदूर काम करने पहुंचे तो ताला टूटे देख उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने बारात घर के अंदर खड़े जनरेटर को देखा उसका एंटीलेटर गायब था। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब था। उसके बाद ठेकेदार नैशाद ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। ठेकेदार नौशाद ने पुलिस चौकी पंवासा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...