सीवान, फरवरी 10 -- गुठनी,एक संवाददाता। गुठनी - मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप गत रविवार की रात निर्माणधीन पुलिया में बाइक गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घटना में तीसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी बिगन राम के पुत्र अरविंद राम (27) और दीना राम के पुत्र दीपक राम (26) वर्ष है। घायल युवक चंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना था कि तीनों युवक बिसवार स्थित चिमनी पर खाना लेकर जा रहे थे। जहां करेजी गांव गांव के समीप राम जानकी मार्ग में बन रही निर्माणधीन पुलिया में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें तीनों युवक रात के अंधेरे में गिर गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। और तीनों को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां अरविंद राम और दीपक राम को मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.