बुलंदशहर, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र में गांव चंदेरू स्थित निर्माणधीन नर्सिंग कॉलेज से बिजली फिटिंग के लिए आए 30 बंडल तांबे के तार की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज संचालक ने वही काम करने वाले गार्ड, इलेक्ट्रीशियन व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुलंदशहर के मोहन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुबोध मोहन अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके नर्सिंग कॉलेज का निर्माण चंदेरू स्थित वाटर पार्क के पास चल रहा है। जहां पर सुनील, मनीष, रामस्वरूप, आदिल, अबुबकर, शिवानंद गार्ड,नवीन, पुनीत, सुमित इलेक्ट्रीशियन काम कर रहे हैं। बिजली फिटिंग के लिए उनके एक कमरे में 30 मंडल तांबे का तार, जिसका वजन करीब 100 किलो और कीमत दो लाख है रखा हुआ था। उनके यहां से प्रवीण कुमार शर्मा गत 18 फरवरी को मौके पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.