पिथौरागढ़, मार्च 1 -- झूलाघाट में गीठीगाड़ा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की जांच कराने की मांग उठाई है। रविवार को स्थानीय डंबर सिंह गोबाड़ी ने बताया कि क्षेत्र में हो विकास कार्यो में निम्न गुणवत्ता की साम्रगी का उपयोग किया जा रहा है। गीठीगाड़ा रुपतोला से मुख्य सड़क तक व प्राथमिक विद्यालय गीठीगाड़ा से मुख्य सड़क तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें रास्ते में बिना पत्थर बिछाएं ही सीधे कंक्रीट डाल दिया जा रहा है। जो गांव के विकास के लिए आए धन का दुरूपयोग है। गांवों में निरीक्षण के बाद भी अधिकारी इस संबध में कुछ कहने से बच रहे हैं,उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यों की जांच की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.