आगरा, अगस्त 19 -- निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला से भगवान पार्श्वनाथ की पालकी धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पालकी की आरती उतारी। समत्व सागर महाराज, शील सागर महाराज और सुप्रभात सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांतिधारा हुई। इसके बाद पुजारियों, महिला मंडल, युवा मंच और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से निर्वाण लाड़ू अर्पित किए और श्री सम्मेद शिखर पर्वत की वंदना की। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन, मुनि के पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Hapur News: तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर दिगंबर जैन मंदिरों में निर्वाण ला...