दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। जन सुराज पार्टी ने हनुमाननगर प्रखंड के बसुआरा निवासी वरीय कार्यकर्ता निर्मल मिश्रा को नया जिला अध्यक्ष बनाया है। संगठन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय कमेटी की अनुशंसा पर जिला सलाहकार समिति समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला सलाहकार समिति में प्रो. भक्ति नाथ झा, जगदीश कुमार गुप्ता, विश्वंभर पासवान, राम प्रमोद यादव और एहसान अहमद को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष निर्मल मिश्रा, महामंत्री मुमताज अंसारी तथा कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी उपेंद्र कुमार को बनाया गया है।महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रतिभा झा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिव बोधन साहू, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत ठाकुर बने।

हिंदी हिन्दु...