हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के गौरव और लोगों के पसंदीदा पर्यटन स्थल निर्मल महतो पार्क के दिन अब बहुरने वाले हैं। हजारीबाग नगर निगम इस पार्क के कायाकल्प और सुन्दरीकरण को लेकर पूरी तरह से रेस हो गया है। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से निगम प्रशासन ने एक विस्तृत योजना तैयार की है।सुन्दरीकरण के तहत होने वाले मुख्य कार्य मे आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में रंग-बिरंगी और आकर्षक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। हरियाली बढ़ाने के लिए औषधीय और खूबसूरत छायादार पौधे रोपे जाएंगे।बच्चों के लिए नए झूले लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन क्षेत्र को आधुनिक और सुरक्षित झूलों से अपग्रेड किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हजारीबाग झील का बदलेगा स्वरूप नगर निगम ने झोकी ताकत जॉगिंग ट्रैक की मरम्मत की जाएगी। सुबह...