प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- श्री निर्म‌‌ल पंचायती अखाड़ा के संस्थापक संत बाबा मेहताब सिंह को संतों ने याद किया। इस अवसर पर रविवार को कीडगंज में पीली कोठी स्थित अखाड़ा के भवन में संत समागम और भंडारे का आयोजन किया गया। अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने बताया कि महंत ज्ञानदेव सिंह वेदांताचार्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत जमुनापुरी, बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि व अन्य संत-महात्माओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...