रांची, सितम्बर 6 -- रांची। सहज योग परिवार की ओर से रविवार को रिंग रोड मनातू स्थित सहज मंदिर निर्मल धाम में श्रीकृष्ण पूजा समारोह का आयोजन किया गया। देशभर के सहज योग केंद्रों पर आयोजित इस पूजा में हजारों साधकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में सामूहिक ध्यान और विधिवत पूजा संपन्न हुई। भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। साधकों ने श्रीकृष्ण के प्रेम, सत्य, धर्म और सहज जीवन के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। राजेश (राजू) सोमानी ने बताया कि इस आयोजन ने सभी को आत्मचिंतन और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव यह भी पढ़ें- Siwan News सिद्ध गुफा योगआश्रम में झूलनो...