हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हज़ारीबाग निवासी निर्मल जैन ने नोएडा सेक्टर-79 स्थित गौर स्पोर्ट्स वुड परिवार की ओर से गुरुवार को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन ब्लड मैन निर्मल जैन ने 101वीं बार रक्तदान कर किया। इसके बाद सुनील भट्ट, रमेश यादव, सुसांत जैन, संजय कपूर, रीकी कुमार सहित कई लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए बधाई दी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 101वीं बार रक्तदान करने पर गौर स्पोर्ट्स वुड परिवार, हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कई संस्थाओं ने निर्मल जै...