अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। मनरेगा कानून बदलने और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने जिले के कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट रखा। मंगलवार को सुबह लखनऊ निकलने से पहले ही पूर्व सांसद व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री सहित तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने उनके घरों में कैद कर रखा और आवास पर पहरा लगा दिया। पुलिस की सक्रियता से जिले के चंद कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हो सके। जबकि जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद रखा गया। मंगलवार को लखनऊ कूच करने से पहले बजाजा स्थित आवास पर सुबह ही पुलिस ने पूर्व सांसद को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम सहित तमाम नेताओं को हाउस अरेस्ट रखा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.