हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी। निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, काठगोदाम विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा नव्या सिरोला ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 84 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट तीनों श्रेणियों में प्रथम स्थान के साथ प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नव्या की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या सिस्टर स्मिता मैथ्यू ने बधाई दी। नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता के सहयोग को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...