नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- रबी सीजन के बीच खाद को लेकर किसानों की चिंता पर सोमवार, 16 दिसंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया। लोकसभा में सप्लीमेंट्री डिमांड्स फॉर ग्रांट्स पर चर्चा के दौरान उन्होंने साफ कहा कि देश में रबी फसलों के लिए खाद, खासकर यूरिया की कोई कमी नहीं है। उनके इस बयान के बाद शेयर बाजार में खाद बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और निवेशकों में भरोसा बढ़ा।वित्त मंत्री ने क्या कहा वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने समय रहते कदम उठाते हुए यूरिया के स्टॉक को काफी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2025 को देश में यूरिया का स्टॉक 48.64 लाख मीट्रिक टन था, जिसे सिर्फ एक महीने में बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 तक 68.85 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया। यानी करीब 20.21 लाख मीट्रिक टन यूरिया अतिरिक्त जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.