गंगापार, जून 12 -- शुक्रवार को बहरिया थाना क्षेत्र के दलीपुर में आकाश पासी का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव पहुंचने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने दलीपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी ने कहा कि कुछ दिन पहले सऊदी अरब में आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उनका शव भारत लाने के लिए परिजनों से भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार से गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...