रांची, अप्रैल 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और डाक विभाग की ओर से डाक विभाग से संचालित वित्तीय योजनाओं पर केंद्रित वित्तीय साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। प्राचार्या सह आईक्यूएसी प्रमुख डॉ सिस्टर ज्योति के निर्देशन में बीए और बीएससी की 290 छात्राओं ने इसमें भाग लिया। एचएसएल कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस, डोरंडा के सहायक पोस्ट मास्टर कुमार गौरव ने छात्राओं को पोस्ट ऑफिस की वित्तीय योजनाओं पर जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...