निर्मला कॉलेज में वन महोत्सव मनाया गया
रांची, जुलाई 8 -- रांची। निर्मला कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डॉ सिस्टर ज्योति ने पौधरोपण कर वन संरक्षण और वन संवर्धन का संदेश दिया। कहा कि सभी को अपनी ओर से थोड़ा-थोड़ा प्रयास करना चाहिए, जिससे कि हम पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें क्योंकि जंगल है तो जीवन है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजू कुमारी व डॉ मनीषा कुमारी की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- आईआईटी ने चलाया सीड बॉल व पौधरोपण अभियान यह भी पढ़ें- महिला कॉलेज चाईबासा में वन महोत्सव का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.