रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ और इनर व्हील क्लब ऑफ रांची पलाश की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनाया गया। इसमें कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति बतौर मुख्य अतिथि व सुजोक थेरेपी विशेषज्ञ और हीलर अंतरा चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने कहा कि स्त्री के त्याग, परिश्रम, प्रतिभा को पहचान और स्वीकृति देने का माध्यम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। स्त्री के अनथक प्रयास , सहयोग व समन्वय क्षमताओं के बल पर परिवार, समाज और देश प्रगति करता है। विशिष्ट अतिथि अंतरा चौधरी ने कहा कि स्त्री सामाजिक प्रतिबंधों, पारिवारिक उत्तरदायित्वों के अतिरिक्त गर्भाधान, मासिक, मेनोपॉज आदि शारीरिक बाधाओं को पार कर जीवन के प्रत्येक...