रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से सोमवार को बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामलखन सिंह यादव कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ स्मिता किरण टोप्पो थीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता, न्याय और शिक्षा पर बल दिया। कहा कि एनएसएस का लक्ष्य वाक्य- मैं नहीं आप, बाबा साहब के जीवन से जुड़ा हुआ है। कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ सिस्टर शोभा ने कहा कि हमें डॉ आंबेडकर के विचारों और योगदानों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिस्टर सुषमा, डॉ रंजू कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रम संचालन अदिति और मुस्कान ने किया। यह भी पढ़ें- महिला ...