निर्मला कॉलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
रांची, अगस्त 13 -- रांची। निर्मला कॉलेज की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में एनएसएस वॉलंटियर और एनसीसी कैडेट शामिल हुए। प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्राचार्या ने रैली में जाने वाली सभी एनएसएस वालंटियर और एनसीसी कैडेट का उत्साहवर्धन किया और उन्होंने तिरंगे के सम्मान के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के नारों और स्लोगन को बोलते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सिस्टर सुषमा, डॉ रंजू कुमारी, डॉ मनीषा कुमारी आदि ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- एनएसएस व एनसीसी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली निकाली यह भी पढ़ें- L...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.