रांची, मार्च 15 -- रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ छात्र-छात्राओं के स्वागत नृत्य से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने पंजाब, बंगाल, गुजरात और नेपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार ने विद्यालय के संस्कारों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.