रांची, जनवरी 23 -- रांची। वसंत पंचमी पर निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ हुई। मां सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया। विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, सचिव सीमा शर्मा ने छात्रों को सरस्वती पूजा का महत्व बताया। पूजन के बाद विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। विजय शर्मा ने कहा कि सरस्वती पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार एवं अनुशासन की भावना को भी सुदृढ़ करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.