देहरादून, दिसम्बर 6 -- निर्मला इंटर कॉलेज, बार्लोगंज, मसूरी में वार्षिक खेल दिवस 2025 पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। छात्र छात्राओं ने खेल भावना से अपनी प्रतिभा व संकल्प का प्रदर्शन किया। खेल दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में 448 अंकों के साथ शास्त्री हाउस समग्र चैंपियन घोषित हुआ जबकि 432 अंकों के साथ गांधी हाउस द्वितीय तथा 391 अंकों के साथ टैगोर हाउस तृतीय स्थान पर रहा। खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधीक्षक सीमा शुल्क मुबंई रमेश कुमार ने किया। इस मौके पर उन्हें सम्मान स्वरूप पौधा और शॉल भेंट किया गया। विशिष्ट अतिथि ब्रदर ब्रिट्टो, प्रबंधक, निर्मला इंटर कॉलेज, बार्लोगंज, मसूरी का भी पौधा और शॉल देकर स्वागत किया गया। निर्मला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्फोंस तिर्की ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों तथा उपस्थित दर्शकों क...