मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। अहरौरा नगर पालिका के निर्मलवा पहाड़ी वार्ड के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को वार्ड की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है। वहीं, पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह से पाइपलाइन बिछाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर निर्मलवा वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को 30 जनवरी के अंक में 'बिन पानी सब उदास, निर्मलता की टूट रही आस' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि वार्ड में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियों के जाम होन...