निर्मम मां ने दुधमुंहे बच्चे को बेरहमी से झिंझोड़ा, सड़क किनारे छोड़कर भागी
संवाददाता, सितम्बर 12 -- यूपी के हमीरपुर की एक महिला का अपने ही दुधमुंहे बच्चे के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर उसे सड़क किनारे छोड़ने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में महिला बच्चे को दोनों हाथों से बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई नजर आ रही है। इसके बाद महिला बच्चे को सड़क किनारे छोड़ देती है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हमीरपुर जनपद के मौदहा कस्बे का बताया जा रहा। वीडियो देखकर हर कोई यही कह रहा है ये कैसी मां है जिसके दिल में मां की ममता नहीं बची है। वायरल वीडियो में महिला गली में खड़ी दिख रही है और उसकी गोद में एक मासूम बच्चा है। उसके आस-पास से अन्य महिलाएं गुजर रही हैं। वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.