मुंगेर, मार्च 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पूर्वांचल क्षेत्र के प्रमंडल प्रभारी प्रदेश महासचिव निर्भय अंबेडकर को बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बिहार राबड़ी देवी एवं प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल परिवार के द्वारा आभार सह धन्यवाद व्यक्त किया है। मुंगेर जिला संगठन के द्वारा प्रदेश महासचिव निर्भय अंबेडकर को समस्त पूर्वांचल के प्रभारी बनाए जाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालों में मुंगेर जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार बिंद, मुंगेर जिला राजद के प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव,पूर्व सांसद सह विधायक...