रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। साहू शुक्रवार को हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव से लौटने के बाद शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। साहू ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ कुसुंबा गांव गए और वहां जो जानकारी मिली वह पूरी तरह रोंगटे खड़ा करने वाली हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि एक बेटी के साथ कैसा जघन्य कृत्य हुआ है। अपराधियों ने दुष्कर्म और हत्या के बात दरिंदगी की पराकाष्ठा पार की है। बेटी की आंखें निकाली गई, दांत तोड़े गए, जीभ काट दिए गए। ऐसे हालात में पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता ने राज्य की विध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.