निर्भया सेना के जिला मीडिया प्रभारी बने ओम प्रकाश
भभुआ, अगस्त 31 -- बोले अध्यक्ष, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सहयोग के लिए समर्पित संस्था है (युवा पेज) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। निर्भया सेना ने संगठन का विस्तार करते हुए ओम प्रकाश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सतीश मिश्र ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष ने कहा कि ओम प्रकाश तिवारी सजग एवं जागरूक नागरिक हैं। वह सामाजिक सरोकारों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से कैमूर में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि निर्भया सेना महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सहयोग एवं सुविधाओं के लिए समर्पित गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है। संगठन की सदस्यता के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है तथा नशापान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.