लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, संवाददाता। निर्भया दिवस (16 दिसंबर) के मौके पर मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की ओर से महिला हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। एडवा की कार्यकर्ताओं ने मुशी पुलिया मेट्रो स्टेशन पर प्लेकार्ड लेकर युवतियों और महिलाओं को पर्चे बांटे। वहीं एडवा की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधु गर्ग के नेतृत्व में बच्चियों और महिलाओं के लिए इंसाफ की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मधु गर्ग ने कहा कि 16 दिसम्बर के दिन दिल्ली की बस में निर्भया दरिंदगी का शिकार हुई थी। 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। सरकार ने उसके नाम से बलात्कार पीड़िता की मदद के लिए निर्भया फंड का ऐलान किया था लेकिन आज भी बलात्कार पीड़िता बच्चियां और महिलाएं उचित कानूनी सलाह के अभाव में इंसाफ के लिए दर दर भटक रहीं हैं। निर्भया फंड इस्तेमाल ही नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.