गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निर्बाध बिजली हर हाल में सुनिश्चित कराएं। यह भी देखें कि फाल्ट कम से कम हो। विकास कार्यों को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें समय पर पूरा कराएं और यह भी ध्यान रखें कि किसी आमजन को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने मंगलवार की शाम को कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ आयोजित विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। योगी ने कहा कि विकास कार्यों को लक्ष्य के अनुसार निर्धारित समय में पूरा कराएं। निर्माण एजेंसियों से कहा कि जहां भी नाले बना रहे हैं, वहां सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। कभी नाला खुला न रहे। जहां काम चल रहा है, वहां चेतावनी का बोर्ड हर हाल में लगाएं। सेतु निगम...