मैनपुरी, मार्च 26 -- उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को एसई मुकेश कुमार ने गुरुवार को उपकेंद्र जागीर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफार्मर, वीसीवी पैनल व आपूर्ति रजिस्टर का अवलोकन कर जेई राकेश कुमार के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं। 33 केवी व सभी 11 केवी लाइनों की पेट्रोलिंग कर व्यवधान पैदा करने वाली कमियों को ठीक किया जाए। क्षतिग्रस्त पोलों व लाइनों को सही किया जाए। लाइनों को छू रही पेड़ों की टहनियों की छटाई की जाए। बिजली आपूर्ति से संबंधित रोस्टिंग, शटडाउन व ब्रेकडाउन की सूचना बिजली घर द्वारा संचालित ग्रुप में उपभोक्ताओं की दी जाए। सूचनाओं का आदान प्रदान में एसएसओ द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.