निर्बाध बिजली के लिए दो नए उपकेंद्र आज शुरू होंगे
नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आबादी बढ़ने और भीषण गर्मियों में बिजली की मांग में हर साल वृद्धि दर्ज की जा रही। इसको देखते हुए आपूर्ति में सुधार के इंतजाम किए जा रहे हैं। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए शुक्रवार को औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 और सूरजपुर साइट-4 में दो नए बिजली उपकेंद्र चालू किए जाएंगे। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने और नए फीडर चालू किए जा रहे हैं। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के अधिकारी के मुताबिक 30 मई को चालू होने वाले दोनों बिजली उपकेंद्र की क्षमता 12.5 एमवीए की है। इससे औद्योगिक क्षेत्र के साथ जलपुरा, हबीबपुर और हल्दौनी समेत आसपास के कई गांवों को लाभ मिलेगा।
बिजली आपूर्ति में सुधार आपूर्ति नेटवर्क के ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ दिनों के दौरान 11 केवी के 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.