मुंगेर, जून 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 29 से 36 के विद्युत उपभोक्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध मार्च की अध्यक्षता राजद नेता बमबम यादव ने की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। वार्ड संख्या 31 स्थित पानी टंकी के समीप एकत्रित हुए उपभोक्ताओं ने धरहरा रोड, शिव साईं धाम मंदिर, फुलवारी एवं मसोमात तालाब रोड होते हुए हीरा मोड़ तक मार्च निकाला। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, विद्युत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता तथा सहायक अभियंता का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- बिजली स...