वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और आसपास के इलाकों के उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हैं। सुबह से रात तक ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते बिजली कट जा रही है। इससे कहीं एक घंटे तो कहीं दो घंटे तक सप्लाई बाधित रहती है। शुक्रवार को मैदागिन, मछोदरी और टाउनहाल उपकेंद्रों से खूब बिजली कटी। दोपहर में सेवाचौधरी गली, भैरोनाथ, दूध कटरा समेत कई इलाके में सप्लाई बंद रही। बेनियाबाग उपकेंद्र के कबीरचौरा और रामकटोरा फीडर भी कई बार बंद हुए। हर दस दस मिनट में बिजली गुल हो रही थी। चेतगंज, पिपलानी कटरा, रामकटोरा के लोगों ने कई बार बिजली कटने की शिकायत दर्ज कराई। न्यू रामनगर उपकेंद्र का भीटी फीडर एक घंटे बंद रहा। उधर, लोहता उपकेंद्र तथा डीपीएच उपकेंद्र की सप्लाई दोपहर बाद बाधित रही। राजघाट डिविजन के उपकेंद्र से भी ट्रिपिं...