मेरठ, जून 15 -- पश्चिमांचल में मेरठ समेत विभिन्न शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडिंग के चलते बिजली आपूर्ति में आ रहे व्यवधान को दूर करने के लिए एमडी रवीश गुप्ता ने बिजली अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। शहर में मुख्य अभियंता प्रथम रजनीकांत मिश्रा ने जिम्मेदारी संभाली है। ओवरलोडिंग दूर करने के लिए इलाकों को चिह्नित करते हुए नए ट्रांसफॉर्मर लगाकर एवं फीडर का लोड काटकर बिजली लोड बैलेंस किया जाएगा। मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में ओवरलोडिंग के कारण बिजली संकट से परेशान लोगों की समस्या के समाधान के लिए पूरे इलाके में चार स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। कई स्थानों पर लोग अपने घर के बाहर खंभे नहीं लगने दे रहे हैं। एक स्थान पर क्षेत्रीय लोगों से वार्ता के बाद जगह का चयन कर लिया। इसी सप्ताह ट्रांसफॉर्मर लगवाया जाएगा। तीन अन्य स्थानों के ...